web analytics

Loading

राजघाट जल आवर्धन परियोजना का किया निरीक्षण

सागर। नगरीय विकास एवं आवास विभाग भोपाल के उप संचालक एवं सागर जिले के नोडल अधिकारी हिमांशु भट्ट ने सागर प्रवास के दौरान नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के साथ नगर निगम अंतर्गत संचालित विभिन्न केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं की समीक्षा की।

समीक्षा बैठक में भट्ट ने सीवरेज प्रोजेक्ट, अमृत योजना, टाटा प्रोजेक्ट, स्वच्छ भारत मिशन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सभी योजनाओं के कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक से पूर्व नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नोडल अधिकारी का स्वागत किया।

बैठक के उपरांत नोडल अधिकारी हिमांशु भट्ट ने राजघाट जल आवर्धन परियोजना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जलशोधन संयंत्र, रॉ-वॉटर व्यवस्था एवं प्रयोगशाला (लैब) का अवलोकन कर पेयजल की गुणवत्ता जांच प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। साथ ही अब तक की गई पानी की गुणवत्ता जांच के रिकार्ड का अवलोकन कर शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर सहायक यंत्री संजय तिवारी, उपयंत्री रामाधार तिवारी, राहुल रैकवार, केमिस्ट कौतुक्य सिंह, एमपीयूडीसी से आकाश अग्रवाल सहित टाटा प्रोजेक्ट के अधिकारी उपस्थित रहे।

Home
Video
E-Magazine
Search