web analytics

Loading

सिलवानी। क्षेत्र के ग्राम डाबरी स्थित गौशाला में कार्यरत आदिवासी महिलाओं के साथ अभद्रता और जबरन उगाही (अड़ीबाजी) की कोशिश करने के मामले में सिलवानी पुलिस ने तीन कथित पत्रकारों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला है।

क्या है पूरा मामला:
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम डाबरी की गौशाला में जब आदिवासी महिलाएं अपने नियमित कार्य में लगी हुई थीं, उसी दौरान पत्रकार राम यादव, धर्मेंद्र राय और अमन राय वहां पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए महिलाओं के साथ गाली-गलौज की और अभद्र व्यवहार किया।

ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त व्यक्ति गौशाला से संबंधित भ्रामक खबरें प्रकाशित करने की धमकी देकर अवैध रूप से पैसों की मांग कर रहे थे।

ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव:
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और पीड़ित महिलाएं सिलवानी थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पुलिस को लिखित शिकायत सौंपते हुए कहा कि पत्रकारिता की आड़ में महिलाओं के अपमान और अवैध वसूली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस की कार्रवाई: सिलवानी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राम यादव, धर्मेंद्र राय और अमन राय के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।

जांच जारी: थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने भी घटना की निंदा करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Home
Video
E-Magazine
Search