web analytics

Loading

सागर। शहर के वरिष्ठ चिकित्सक और मकरोनिया स्थित सतनाम नर्सिंग होम के संचालक डॉ. गुरनाम सिंह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं। उनकी तबीयत लगातार खराब होने की वजह से वे इन दिनों अस्पताल में भी नहीं बैठ पा रहे हैं। ऐसे में उनके मरीजों के बीच भी चिंता का माहौल बना हुआ है। कई मरीज ऐसे हैं जो डॉ. गुरनाम सिंह से ही इलाज कराते हैं और अस्पताल पहुंचने पर उनकी अनुपस्थिति की जानकारी मिलने पर मायूस होकर लौटना पड़ता है।

इधर, डॉ. गुरनाम सिंह के बेटे और सतनाम वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मनी सिंह अपने पिता के जल्द स्वस्थ होने की कामना को लेकर लगातार ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। वे महामृत्युंजय जाप सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान भी करवा रहे हैं।

इसी क्रम में मनी सिंह ने एक संकल्प लिया है। संकल्प के अनुसार वे जल्द ही पंजाब के सरहंद स्थित पवित्र तीर्थ स्थल फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारा पहुंचकर लगभग 5 से 7 लाख रुपये मूल्य का स्वर्ण दान करेंगे और अपने पिता के स्वास्थ्य लाभ की अरदास करेंगे।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी मनी सिंह अपनी माता के खराब स्वास्थ्य के दौरान फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारा पहुंचे थे, जहां उन्होंने माता के नाम से नगद राशि भेंट की थी। इसके बाद उनकी माता का स्वास्थ्य बेहतर हो गया था। इसी आस्था और विश्वास के साथ मनी सिंह एक बार फिर गुरुद्वारा में माथा टेकने का निर्णय लिया है।

जानकारी के अनुसार मनी सिंह जल्द ही बीना स्टेशन से मालवा एक्सप्रेस के माध्यम से पंजाब के लिए रवाना होंगे। परिवार और शुभचिंतक भी डॉ. गुरनाम सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Home
Video
E-Magazine
Search