![]()
सागर। सिविल लाइन स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाजजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की।
कार्यक्रम में महासभा के पदाधिकारी एवं कायस्थ समाज के लोग स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा के समक्ष एकत्रित हुए और उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके विचारों का स्मरण किया। आयोजन में केवल कायस्थ समाज ही नहीं, बल्कि अन्य समाजों के लोग भी शामिल हुए और श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष शैलेंद्र श्रीवास्तव ने स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को याद करते हुए कहा कि “उठो, जागो और अपने लक्ष्य की प्राप्ति तक मत रुको” का संदेश आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने समाजजनों और युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को अपने जीवन में अपनाकर समाज और राष्ट्र के हित में कार्य करें। इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शुभम श्रीवास्तव एवं उपाध्यक्ष व्योम श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में आर.एस. श्रीवास्तव, मोहनलाल खरे, एडवोकेट अजय श्रीवास्तव, दिनेश खरे, गणेश श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, सतीश श्रीवास्तव, ओमकार श्रीवास्तव, जागेश्वर श्रीवास्तव, गजेंद्र सक्सेना, पी.के. श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव (बालक कॉम्प्लेक्स), सरिल श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव (परकोटा), गोपाल श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव (निवोदिया), अवध श्रीवास्तव, जे.एस.पी. खरे सहित बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोग उपस्थित रहे।
