web analytics

Loading

डॉ.वृषभान ने प्रदेश का नाम किया गौरवान्वित

सागर। इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (IRIA) मध्यप्रदेश द्वारा डॉ. वृषभान को ‘प्रेसिडेंट्स एप्रिसिएशन अवॉर्ड 2025’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें वर्ष 2025 में आईआरआईए मध्यप्रदेश के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यों एवं अनुकरणीय सेवाओं के लिए प्रदान किया गया।

यह सम्मान समारोह इंदौर के प्रतिष्ठ होटल में आयोजित किया गया, जहां आईआरआईए एमपी स्टेट के अध्यक्ष डॉ. मनीष भगत ने डॉ. वृषभान को प्रशस्ति पत्र एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया।

प्रशस्ति पत्र में उल्लेख किया गया कि डॉ. वृषभान ने अकादमिक वेबिनार आयोजित करने, राज्य स्तरीय सम्मेलनों के आयोजन तथा रेडियोलॉजी से जुड़े शैक्षणिक एवं पेशेवर गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके निरंतर प्रयासों से मध्यप्रदेश में रेडियोलॉजी शिक्षा और संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा मिली है।

इस उपलब्धि पर चिकित्सा जगत से जुड़े साथियों, शुभचिंतकों एवं जिले के गणमान्य नागरिकों ने डॉ. वृषभान को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह सम्मान न केवल डॉ. वृषभान के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।

Home
Video
E-Magazine
Search