web analytics

Loading

सागर के मकरोनिया स्थित सतनाम नर्सिंग होम एक बार फिर विवादों में है। आरोप है कि यहां नियमों को दरकिनार कर इलाज और ऑपरेशन किए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, नर्सिंग होम में कार्यरत डॉक्टर गुरनाम सिंह और डॉक्टर त्रपत कौर भले ही अनुभवी चिकित्सक माने जाते हों, लेकिन उनकी डिग्रियां सीमित उपचारों के लिए मान्य बताई जा रही हैं। इसके बावजूद यहां लगभग हर तरह का इलाज और सर्जरी किए जाने के आरोप सामने आ रहे हैं।

सबसे गंभीर सवाल अस्पताल के स्टाफ को लेकर उठ रहे हैं। आरोप है कि यहां न तो प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ मौजूद है और न ही अनुभवी कर्मी, जिससे मरीजों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सतनाम वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष और वकील मनी सिंह गुरोन ने भी इस मामले को लेकर कई बार विरोध दर्ज कराया है। उनका कहना है कि पहले भी अवैध गर्भपात और गलत इंजेक्शन से मौत जैसे गंभीर आरोप सामने आए, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

अब मनी सिंह ने स्वास्थ्य विभाग, जिला स्वास्थ्य अधिकारी और कलेक्टर से मांग की है कि इस पूरे मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए।

बड़ा सवाल यही है—क्या जिम्मेदार विभाग समय रहते कार्रवाई करेगा, या फिर यूं ही मरीजों की जान जोखिम में पड़ती रहेगी?

Home
Video
E-Magazine
Search